Wednesday, September 23, 2015



बच्चों को बचाओ खिड़कियों से
अगर उन्होंने आकाश, बादल, परिंदे, गिलहरी, पेड़, फूल, मिट्टी, रेत, पानी देख लिया 
तो दुनिया में उनको खपाना मुश्किल होगा
व्यस्त रखो उनको
अपनी बनाई चीजों में
मोबाइल में, टीवी में, टैबलट में, कंप्यूटर में
ताकि वे बड़े आदमी बन सकें