ग्राहक – आपकी दुकान
कुछ अजीब है! मैं समझ नहीं पा रहा कि यहाँ क्या मिल रहा है? क्या आप सेक्स वर्कर्स
या कॉल गर्ल्स सप्लाई करते हैं?
दूकानदार – कैसी
घटिया बातें कर रहें हैं आप! ये सब बेहुदे काम हम नहीं करते| हमारा कारोबार
अल्ट्रा मॉडर्न है| हम तो रिश्ते बेचते हैं! हमारे पास किराए पर माँ, बाप, बेटा,
बेटी, चाचा, ताऊ, मामा, मौसी, गर्ल फ्रेंड, पत्नी वगैरह सब उचित दरों पर मिलते
हैं| आपको तो पता ही है रिश्तों में कितनी समस्या है, कितना क्लेश है लेकिन हमारा
माल एकदम टंच है| कोई समस्या नहीं होगी, सब बढ़िया| साप्ताहिक पैकेज भी है और घंटे
के भी, जैसा आपको चाहिए वैसा| कहिए क्या दिखाऊं?
ग्राहक – अच्छा! ये
बढ़िया है| कोई बढ़िया ताऊ दिखवाइए! अच्छा एक बार किस टाइप की पत्नियाँ आयी हुई हैं
वह भी दिखवा दीजिएगा|
दुकानदार – आइए,
अंदर आइए|

यही हो रहा है।
ReplyDelete